‘त्र’ अक्षर पर समाप्त होने वाले शब्द

यहाँ आपको दिए गए संकेत के आधार पर एक उचित शब्द पहचानना है। सभी उत्तर एक शब्द के ही हैं और इन शब्दों का अंत ‘त्र’ अक्षर से होता है। उदाहरण: सुपुत्र, प्रपत्र इत्यादि।

संकेत

1. सखा / दोस्त

2. इकट्ठा

3. सभी जगह

4. पंचगव्य में से एक

5. महाभारत युद्ध का स्थान

6. अधिवेशन / अध्यापन का निश्चित काल

7. बेटा

8. विद्यार्थी

9. केवल

10. गणित / विज्ञान के नियम

11. आँख

12. श्लोक

13. चिट्ठी / संदेश

14. तारा गुच्छ /समूह

15. चाल चलन

16. कपड़ा

17. हाथ में पकड़ कर चलाए जाने वाले हथियार

18. मशीन / पदार्थ युक्त दूर से चलाए जाने वाले सीधे हथियार

19. शुभ-पावन

20. विवाहित महिलाओं द्वारा पहने जाने वाली माला

21. हजार

22. छल-कपट भरी योजना

23. बेटे का बेटा

24. बर्तन / योग्य

25. किसी अन्य जगह

26. स्वाधीन

27. तस्वीर

28. दूसरों के अधीन / गुलाम

29. स्थान / भूखंड / दायरा

30. विषय संबंधी ज्ञान भंडार

31. लक्ष्य साध कर चलाया जाने वाला हथियार / मिसाइल

32. भरोसेमंद

33. पूर्वोत्तर भारत का एक नद (नदी)

34. बालक राम को राक्षसों का वध करने के लिए ले जाने वाले ऋषि

35. सम्राट अशोक का राज्य

36. मशीन

37. प्रणाली / व्यवस्था

38. विष्णु शर्मा द्वारा रचित प्राचीन बाल कथाएं

39. यहाँ

40. जहाँ

41. वहाँ

42. कहाँ

43. इकलौता

44. छाता

45. एक हिन्दी माह

46. उप वर्ण

47. सुगंधि

48. अग्नि वाला अस्त्र

49. प्राणियों का एक अपशिष्ट

50. आँतें

51. नीतिवाक्य / कार्यसिद्धि का गुण

52. बेटी का बेटा

53. अद्भुत / अनोखा

54. लक्ष्मण का एक नाम

55. एक के प्रभुत्व में

तीन अक्षर वाले शब्द पहचानिए जो उल्टे लिखने पर भी नहीं बदलते हैं

4 अक्षर के बिना मात्रा वाले शब्द पहचानिए

उत्तर

1. सखा / दोस्त – मित्र

2. इकट्ठा – एकत्र

3. सभी जगह – सर्वत्र

4. पंचगव्य में से एक – गौमूत्र

5. महाभारत युद्ध का स्थान – कुरुक्षेत्र

6. अधिवेशन / अध्यापन का निश्चित काल – सत्र

7. बेटा – पुत्र

8. विद्यार्थी – छात्र

9. केवल – मात्र

10. गणित / विज्ञान के नियम – सूत्र

11. आँख – नेत्र

12. श्लोक – स्तोत्र

13. चिट्ठी / संदेश – पत्र

14. तारा गुच्छ /समूह – नक्षत्र

15. चाल चलन – चरित्र

16. कपड़ा – वस्त्र

17. हाथ में पकड़ कर चलाए जाने वाले हथियार – अस्त्र

18. मशीन / पदार्थ युक्त दूर से चलाए जाने वाले सीधे हथियार – शस्त्र

19. शुभ-पावन – पवित्र

20. विवाहित महिलाओं द्वारा पहने जाने वाली माला – मंगलसूत्र

21. हजार – सहस्त्र

22. छल-कपट भरी योजना – षड्यन्त्र

23. बेटे का बेटा – पौत्र

24. बर्तन / योग्य – पात्र

25. किसी अन्य जगह – अन्यत्र

26. स्वाधीन – स्वतंत्र

27. तस्वीर – चित्र

28. दूसरों के अधीन / गुलाम – परतंत्र

29. स्थान / भूखंड / दायरा – क्षेत्र

30. विषय संबंधी ज्ञान भंडार – शास्त्र

31. लक्ष्य साध कर चलाया जाने वाला हथियार / मिसाइल – प्रक्षेपास्त्र

32. भरोसेमंद – विश्वासपात्र

33. पूर्वोत्तर भारत का एक नद (नदी) – ब्रह्मपुत्र

34. बालक राम को राक्षसों का वध करने के लिए ले जाने वाले ऋषि – विश्वामित्र

35. सम्राट अशोक का राज्य – पाटलिपुत्र

36. मशीन – यंत्र

37. प्रणाली / व्यवस्था – तंत्र

38. विष्णु शर्मा द्वारा रचित प्राचीन बाल कथाएं – पंचतंत्र

39. यहाँ – अत्र

40. जहाँ – यत्र

41. वहाँ – तत्र

42. कहाँ – कुत्र

43. इकलौता – एकमात्र

44. छाता – छत्र

45. एक हिन्दी माह – चैत्र

46. उप वर्ण – गोत्र

47. सुगंधि – इत्र

48. अग्नि वाला अस्त्र – आग्नेयास्त्र

49. प्राणियों का एक अपशिष्ट – मूत्र

50. आँतें – आंत्र

51. नीतिवाक्य / कार्यसिद्धि का गुण – मंत्र

52. बेटी का बेटा – दौहित्र

53. अद्भुत / अनोखा – विचित्र

54. लक्ष्मण का एक नाम – सौमित्र

55. एक के प्रभुत्व में – एकछत्र

अब हम देखते हैं कुछ ऐसे शब्द, जिन्हें ऊपर दिए किसी शब्द के पहले किसी दूसरे शब्द को जोड़कर बनाया गया हो।

शस्त्र शब्द पर आधारित शब्द

सशस्त्रनिःशस्त्र

चित्र शब्द पर आधारित शब्द

मानचित्रवृत्तचित्ररेखाचित्रशैलचित्र
सचित्र छायाचित्रलेखाचित्रतैलचित्र

तंत्र शब्द पर आधारित शब्द

गणतंत्रजनतंत्र / लोकतंत्र / प्रजातंत्रराजतंत्रअर्थतंत्र

प्राणियों के शरीर को बनाने और संचालित करने में विभिन्न प्रणालियाँ कार्य करती हैं, उन्हें भी तंत्र ही कहा जाता है

कंकालतंत्रमाँसपेशीतंत्रतंत्रिकातंत्रश्वसनतंत्रपरिसंचरणतंत्रपाचनतंत्र
उत्सर्जनतंत्रअंतःस्रावीतंत्रप्रजननतंत्रप्रतिरोधकतंत्रलसिकातंत्रत्वचातंत्र

पत्र शब्द पर आधारित शब्द

मतपत्रश्वेतपत्रपरिपत्रराजपत्रघोषणापत्र
मुखपत्रसमाचारपत्रशोधपत्रशुद्धिपत्रप्रश्नपत्र
शपथपत्रत्यागपत्रसूचीपत्रआज्ञापत्रप्रपत्र
भोजपत्रतालपत्रस्वर्णपत्रताम्रपत्रचर्मपत्र

इसी प्रकार संधि के साथ बहुत से शब्द बन सकते है। कुछ उदाहरण निम्नलिखित हो सकते हैं

दानपात्रसुपात्रकृपापात्रसंयंत्रनाममात्र
अंतःवस्त्रउत्तरवस्त्रअधोवस्त्रगुणसूत्रकामसूत्र
रणक्षेत्रवनक्षेत्रजलक्षेत्रस्थलक्षेत्रकर्मक्षेत्र
स्वरयंत्रश्रवणयंत्रसच्चरित्रअर्थशास्त्रसमाजशास्त्र
Advertisement

2 विचार “‘त्र’ अक्षर पर समाप्त होने वाले शब्द&rdquo पर;

  1. अरे वाह ! त्र की जानकारी तो बहुत उत्तम रही । हमें पता ही नहीं था कि इतने सारे शब्द त्र के बिना बन ही नहीं सकते । बहुत धन्यवाद 🙏

    Liked by 1 व्यक्ति

अपनी टिप्पणी और सुझाव दें:

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  बदले )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  बदले )

Connecting to %s