पहेलियाँ: अंताक्षरी – 4

इस अंताक्षरी में एक प्रश्न के उत्तर का अंतिम शब्द ही उससे अगले प्रश्न के उत्तर का पहला अक्षर होगा। इसी तरह पहेली आगे बढ़ेगी।

उदाहरण के लिए, यदि उत्तर है, कमर, तो अगला उत्तर रा हो सकता है और उसके अगला तख…,।

अंताक्षरी पहेली

1. तुम के लिए आदरसूचक शब्द – इसका उत्तर है: आप

2. बिहार की राजधानी (संकेत: यह शब्द ‘प’ अक्षर से प्रारंभ होगा)

3. श्रीनाथ जी का शहर

4. पीड़ा से आराम

5. पदक

6. एक उर्दू शायर

7. फालतू

8. बुद्धि / मेधा

9. छोटी खिड़की

10. उर्वरक

11. साँस की बीमारी

12. जादू / आँखों का फरेब

13. शर्म

14. हरियाणा की एक जाति

15. कलह

16. हत्या

17. हरी पत्तेदार सब्जी

18. माँगने वाला

19. खादी बुनने का यंत्र

20. धूप

21. आश्रम / विहार

22. सर्दी

23. हाथ से बजने वाला वाद्ययंत्र

24. गूदेदार मीठा फल

25. सरदार / मुखिया

उत्तर

1. तुम के लिए आदरसूचक शब्द – आप

2. बिहार की राजधानी – पटना

3. श्रीनाथ जी का शहर – नाथद्वारा

4. पीड़ा से आराम – राहत

5. पदक – तमगा

6. एक उर्दू शायर – गालिब

7. फालतू – बकवास

8. बुद्धि / मेधा – समझ

9. छोटी खिड़की – झरोखा

10. उर्वरक – खाद

11. साँस की बीमारी – दमा

12. जादू / आँखों का फरेब – मायाजाल

13. शर्म – लज्जा

14. हरियाणा की एक जाति – जाट

15. कलह – टकराव

16. हत्या – वध

17. हरी पत्तेदार सब्जी – धनिया

18. माँगने वाला – याचक

19. खादी बुनने का यंत्र – करघा

20. धूप – घाम

21. आश्रम / विहार – मठ

22. सर्दी – ठण्ड

23. हाथ से बजने वाला वाद्ययंत्र – डफली

24. गूदेदार मीठा फल – लीची

25. सरदार / मुखिया – चीफ

अपनी टिप्पणी और सुझाव दें: