
इस अंताक्षरी में एक प्रश्न के उत्तर का अंतिम शब्द ही उससे अगले प्रश्न के उत्तर का पहला अक्षर होगा। इसी तरह पहेली आगे बढ़ेगी।
उदाहरण के लिए, यदि उत्तर है, कमरख, तो अगला उत्तर खराब हो सकता है और उसके अगला बतख…,।
अंताक्षरी पहेली
सर्जक एवं योगदान – श्रीमती पूनम अग्रवाल
1. महिलाओं के पहनने की एक प्रकार की माला – इसका उत्तर है मटरमाला
2. खून का रंग
3. बच्चों का एक खिलौना जिसे जमीन पर चलाते हैं
4. इसको देखकर आप कुछ इच्छा करते / विश मांगते हैं
5. राजा दशरथ का बड़ा बेटा
6. छोटा सा जीव जो बहुत तेज काटता है
7. कुएं से पानी निकालने के लिए जरूरी है यह
8. जनकसुता / राम की पत्नी
9. इसको एक हाथ से नहीं बजा सकते
10. एक रसीला मीठा फल
11. मिठाई इसके बिना नहीं बन सकती
12. एक औषधीय गुण वाला पेड़
13. छिपकती की प्रजाति का खतरनाक उभयचर प्राणी
14. बारिश और धूप से बचाती है
15. बड़ा और बालों वाला एक खतरनाक जंगली जानवर
16. नाचने पर घुँघरुओं से उत्पन्न आवाज
17. माँ से मिलती है तुम्हें
18. हमें खाना खाने से मिलती है यह
19. सूत कातने का एक छोटा औजार
20. गाँव में घर के फर्श पर गोबर लगाने की क्रिया
21. आपकी मम्मी की मम्मी
उत्तर
1. मटरमाला
2. लाल
3. लट्टू
4. टूटता तारा
5. राम
6. मच्छर
7. रस्सी
8. सीता
9. ताली
10. लीची
11. चीनी
12. नीम
13. मगरमच्छ
14. छतरी
15. रीछ
16. छमछम
17. ममता
18. ताकत
19. तकली
20. लीपना
21. नानी