उपयुक्त शब्द (मिलते जुलते शब्द): दस मजेदार पहेलियाँ – 1

यहाँ कुछ वाक्य और साथ में कुछ शब्द दिए गए हैं। वाक्य के अर्थ के अनुसार आपको ज्ञात करना है, कि दोनों शब्दों में से कौन सा किस वाक्य के लिए उपयुक्त है। उत्तर सबसे अंत में दिए गए हैं।

पहेलियाँ

1.
अ. तुम्हारी इसी अदा का मैं ____ हो गया।
ब. तुम्हारी इसी अदा से मैं ____ हो गया।
कायल, घायल

2.
अ. भाईजी आपने अपने हाथी का ____ कितने में किया?
ब. भाईजी आपने अपने हाथी पर ____ लगाया है क्या?
हौदा, सौदा

3.
अ. साहब यहाँ आपकी हर ____ का ख्याल रखा जाएगा।
ब. साहब यहाँ आपकी हर ____ का समाधान किया जाएगा।
सुविधा, दुविधा

4.
अ. आप अपने शब्दों से बहुत अच्छे से ____ हैं।
ब. आप अपने शब्दों में बहुत ज्यादा ____ हैं।
उलझाते, समझाते

5.
अ. चुपचाप बैठे हो, आँखें किसकी ____ कर रही हैं?
ब. चुपचाप बैठे हो, मन किसकी ____ कर रहा है?
प्रतीक्षा, समीक्षा

6.
अ. मौसम विभाग ने कल ज्यादा बारिश का ____ जताया है।
ब. मौसम विभाग ने कल ज्यादा बारिश का ____ दिया है।
अंदेशा, संदेशा

7.
अ. उसने विवाह की ____ को पूरा कर लिया है।
ब. उसने विवाह की ____ को पार कर लिया है।
अवस्था, व्यवस्था

8.
अ. सोनू इस भूलभुलैया में ____ गया है।
ब. सोनू इस भूलभुलैया में कहीं____ गया है।
अटक, भटक

9.
अ. रघु और प्रथु, दोनों ____ तरह का व्यापार करते हैं।
ब. रघु और प्रभु दोनों, ____ बेचने का व्यापार करते हैं।
सामान, समान

10.
अ. समुद्र की लहरों में वह ____ गया।
ब. समुद्र की लहरें से वह ____ गया।
ऊब, डूब

उत्तर

1.
अ. कायल, ब. घायल

2.
अ. सौदा, ब. हौदा

3.
अ. सुविधा, ब. दुविधा

4.
अ. समझाते, ब. उलझाते

5.
अ. प्रतीक्षा, ब. समीक्षा

6.
अ. अंदेशा, ब. संदेशा

7.
अ. व्यवस्था, ब. अवस्था

8.
अ. भटक, ब. अटक

9.
अ. समान, ब. सामान

10.
अ. डूब, ब. ऊब

Advertisement

अपनी टिप्पणी और सुझाव दें:

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  बदले )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  बदले )

Connecting to %s