
पहेलियाँ
1.
रुनकू झुनकू मुनकू बैठे नीम के नीचे, खेल रहे थे ताश, गिरा आम एक उनके ऊपर, बताओ कौन करे खाने का प्रयास।
2.
ट्रेन दौड़ी पूर्व दिशा में, इंजन लागा बिजली वाला, हवा चल रही उत्तर दक्खिन, बताओ कौन दिशा में धुआँ चला?
3.
गोलू की माँ के चार बच्चे हैं।, तीन का नाम उमा, रमा, प्रभा है। चौथे का नाम बताइए।
4.
वो कौन हैं जो गूंगा है बहरा है और अंधा भी है। लेकिन बोलता हमेशा सच है?
5.
ऐसा क्या है जो आपकी जेब में हो तो कुछ और नहीं टिक सकता उसमें।
6.
ऐसा क्या है जिसे आप breakfast या नाश्ते में कभी भी क्या नहीं खा सकते।
7.
तुम्हारे मामाजी की बहन तुम्हारी मौसी नहीं है! यह कैसे सम्भव है?
8.
ऐसी कौन सी चीज है जिसका रिप्लेसमेंट हमें जीवन में एक बार ही फ़्री मिलता है। फिर कभी नहीं।
9.
ऐसा कौन सा प्रश्न है, जिसका उत्तर कभी भी हाँ नहीं हो सकता।
10.
मैं रोज़ हजामत करता हूँ, लेकिन फिर भी दाढ़ी रखता हूँ। बताओ कैसे?
उत्तर
1. वह लोग नीम के पेड़ के नीचे बैठे हैं, उनके ऊपर आम कैसे गिर सकता है?
2. बिजली के इंजन से धुआँ निकलता ही नहीं, फिर दिशा का सवाल ही नहीं उठता है।
3. गोलू, और कौन?
4. दर्पण। उसमें हमेशा हूबहू तस्वीर दिखती है।
5. छेद। जेब में छेद होगा तो जो रखोगे वह नीचे गिर जाएगा।
6. Lunch / Dinner (दोपहर या रात का खाना)
7. क्योंकि वह तुम्हारी माँ है।
8. दाँत। बचपन के दूध के दाँत जब टूटते हैं तब नए आ जाते हैं। अगर उसके बाद टूटें तो डॉक्टर से लगवाने पड़ते हैं।
9. क्या तुम सो रहे हो? क्योंकि अगर उत्तर हाँ है तब तुम सोते में उत्तर दे ही नहीं सकते।
10. क्योंकि मैं पेशे से हज्जाम / नाई हूँ और दूसरे लोगों की हजामत करता हूँ।