तरकीबें चतुराई भरी – 1

यहाँ आप सीखेंगें कुछ चतुराई भरी तरकीबें, जिनसे आप अपने मित्रों के बीच धाक जमा सकते हैं।

इस तरकीब से आप अपने मित्र के दिमाग को पढ़ कर उसके द्वारा मन ही मन सोचे गए नंबर को पता कर सकते हैं बिना उससे पूछे। वह आपका कायल हो जाएगा। तो आईये सीखते हैं कि यह आप कैसे करेंगे।

आपको यह करना है

देखिए उदाहरण

स्टेप 1. अपने मित्र को कहिए कि वह एक से नौ के बीच कोई भी नंबर मन ही मन सोच ले, इसे आपको नहीं बताना है। आप उसका दिमाग पढ़ कर जान लेंगें कि उसने क्या नंबर सोच था। वह दंग रह जाएगा और आपका कायल हो जाएगा।

माना कि उसने नंबर सोचा – 2

2

स्टेप 2. उसको कहिए कि मन ही मन सोचे गए नंबर को 5 से गुणा करे।

2 x 5 = 10

स्टेप 3. अब जो उत्तर आया उसमें से सोची गई संख्या घटा दे।

10 – 2 = 8

स्टेप 4. अब आई हुई संख्या को एक बार फिर से 2 से गुणा करे।

8 x 2 = 16

स्टेप 5. एक बार पुनः उत्तर में से सोची हुई संख्या घटा दे।

16 – 2 = 14

स्टेप 6. अंत में एक बार फिर से 3 से गुणा करे।

14 x 3 = 42

स्टेप 7. अब जो अंतिम उत्तर आए उसे तुम्हें बता दे।

42

अब अपने सिर को खुजाते हुए या ठुड्डी पर उंगली रख कर उसकी तरफ देखते रहो जैसे उसका दिमाग पढ़ रहे हो। फिर उसकी सोची हुई संख्या बता दो, जो और कुछ नहीं बल्कि इस अंतिम उत्तर की इकाई की संख्या है, जैसे – 2.

अपनी टिप्पणी और सुझाव दें: